यूनानी डॉक्टर दे सकेंगे मेडिकल सर्टिफिकेट
सीकर | सेन्ट्रलकाउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन के अनुसार रजिस्टर्ड आयुर्वेद यूनानी डॉक्टर मेडिकल-फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर सकेंगे। वर्तमान में शासकीय सेवारत डॉक्टर ही प्रमाण पत्र जारी कर सकता था। इस आदेश के बाद 3 लाख से ज्यादा आयुष डॉक्टर मरीजों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर सकेंगे।