मूर्ति अनावरण समारोह को लेकर बैठक
मूर्ति अनावरण समारोह को लेकर बैठक
सीकर | चूरूके गोपालपुरा में होने वाले राव बीदाजी राठौड़ की मूर्ति अनावरण समारोह की तैयारियों को लेकर शहर के रानी महल में मीटिंग हुई। इस दौरान डॉ. नगेंद्रसिंह, शादुलसिंह, महीपसिंह राठौड़, गोपालसिंह राठौड़, भंवरसिंह ठठावता, रामसिंह राठौड़, नोपसिंह राठौड़ सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। इस मौके कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। 16 फरवरी को मूर्ति का अनावरण समारोह होगा। समारोह में राज्यपाल कल्याणसिंह, सीएम वसुंधराराजे, विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्रसिंह, चिकित्सा राजेंद्र राठौड़ को आमंत्रित किया है।