हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि
हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि
सीकर | बारएसोसिएशन सीकर की ओर से शुक्रवार को कोर्ट परिसर में दो मिनट मौन रखकर लांसनायक हनुमन थप्पा उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिव मनोज कुमार ढाका ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।
धोदके कार्यकर्ताओं ने तोड़ी धारा 144
सीकर | धोदतहसील के माकपा कार्यकर्ताओं ने धारा 144 तोड़ने के क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी की और गिरफ्तारी दी। इससे पहले जिला सचिव किशन पारीक, रामरतन बगडिय़ा, मोहन भामू, पूर्व प्रधान उस्मान खां आदि ने संबोधित किया। 15 को सीकर तहसील कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।
जिलास्तरीय गोशाला सम्मेलन आज
सीकर | जिलास्तरीयगोशाला सम्मेलन शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे खाटूश्यामजी में होगा। जिला गौशाला विकास एवं संवर्धन समिति सीकर अध्यक्ष पवन मोदी ने बताया कि सम्मेलन राघवाचार्य महाराज दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य में होगा। सम्मेलन में पशुपालन विभाग जयपुर निदेशक डा. अजय गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक भवानी सिंह राठौड़, ताराचंद कोठारी आदि शामिल होंगे।
सुरक्षाके लिए महत्वपूर्ण है आत्मरक्षा
सीकर | विद्याश्रमपब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने आत्म सुरक्षा शिविर का उद्घाटन किया। बाजौर ने कहा बालिकाओं को सशक्त, शिक्षित एवं स्वास्थ होना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक गोपाल पांडे, महावीर पांडे, प्रधान संतोष गुर्जर, प्रियन लाटा आदि शामिल हुए।