पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सीकर | टीबीरोग पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग

सीकर | टीबीरोग पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | टीबीरोग पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दे रहा है। अब तक जिले में 27 डॉक्टर प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। कुल 180 को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। ये कैंप पूरे जिले में अलग-अलग जगह चलाए जा रहे हैं। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. विशालसिंह ने बताया कि डॉक्टरों को बताया जा रहा है कि एमडीआर एच डीआर टीबी की कैसे पहचान की जाए। कैसे उपचार चलेगा और किस तरह मरीजों को फॉलाेअप करना है। इसके अलावा अन्य बेसिक जानकारी दी जाएगी। 15 से 17 फरवरी तक तीन दिन की ट्रेनिंग सीकर शहर में होगी। उसके बाद 24 से 26 को होगी। प्रशिक्षण योजना में सभी पीएचसी, सीएचसी को शामिल किया है। प्रशिक्षण से फायदा होगा कि रोगी छूटे नहीं और पहचान होने के बाद रोगी का उपचार कर साइड इफेक्ट की मानिटरिंग की हो पाएगी। इसके अलावा बजट मिलते ही सीबीएनआर्ट मशीन खरीद ली जाएगी।

टीबी रोग पर काबू के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है नए डॉक्टरों को

खबरें और भी हैं...