पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पत्नी को मारकर खुद ही थाने पहुंच गया, कहा हत्या करके आया हूं

पत्नी को मारकर खुद ही थाने पहुंच गया, कहा- हत्या करके आया हूं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैवासा (सीकर) | इलाकेके कोछोर गांव में स्थित मालियों की ढाणी में शुक्रवार सुबह एक पति ने धारदार हथियार से गला रेत कर अपनी प|ी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को कहा कि प|ी की हत्या करके आया हूं। उसकी सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश पड़ी मिली। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मालियों की ढाणी के प्रकाश सैनी(37) पुत्र बुधाराम की अपनी प|ी शारदा(35)से कहासुनी हुई थी। इस दौरान दोनों में मारपीट भी हो गई। प्रकाश ने धारदार हथियार से शारदा का गला काट दिया। इसके बाद रानोली थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

स्कूल गए थे तीनों बच्चे

प्रकाशके मां बाप सुबह ही किसी शादी में गए थे। उसे दो बेटी एक बेटा है। वे भी सुबह ही स्कूल चले गए थे। उनके जाने के बाद ही घर में झगड़ा हुआ था। प्रकाश की बड़ी बेटी 14 साल की है। उससे छोटी 12 साल की 10 साल का बेटा है।

रैवासा. कोछोर में पुलिस जांच करते हुए।

रोज होता था झगड़ा, दहेज का मुकदमा भी हुआ

प्रकाशऔर शारदा की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति प|ी में अनबन चल रही थी। आए दिन घर पर झगड़ा भी होता था। शारदा ने पति पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी किया था। इसके बाद समाज के लोगों की समझाइश के बाद दोनों फिर से साथ रहने लगे थे। शुक्रवार सुबह घर पर उन दोनों के अलावा प्रकाश की दादी ही थी। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। शेष| पेज 4

प|ी को मारकर

दोनोंबीच आपस में मारपीट भी हुई। इससे गुस्साए पति ने प|ी के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

20दिन पहले ही आया विदेश से

करीब डेढ़ साल पहले भी पति प|ी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद समझाइश के कारण फिर से साथ रहने लगे थे। बाद में प्रकाश विदेश चला गया था। करीब 20 दिन पहले ही वह विदेश से आया था। इसके बाद से भी दोनों के बीच आए दिन झगड़े हो रहे थे।



खबरें और भी हैं...