पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
आईटीआई एग्जाम में छात्रों के मोबाइल चोरी का मामला
सीकर| आईटीआईएग्जाम में सबलपुरा के सेंटर से करीब 50 परीक्षार्थियों के मोबाइल चोरी होने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को छात्रों ने एएसपी से मिलकर मामला दर्ज करने की मांग की। इसके बाद उनका मुकदमा दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सबलपुरा पर गुरुवार को आईटीआई प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। स्टूडेंट्स ने बाइक बाहर खड़ी कर दी और अपने मोबाइल बाइक में रख दिए थे। स्टूडेंट्स का आरोप है कि परीक्षा के बाद जब वे बाहर आए तो बाइक में डिक्की के लॉक टूटे हुए थे। इनमें से मोबाइल गायब थे।