पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • व्यापारियों का आरोप: नशे में वसूली कर रहा था ट्रैफिककर्मी

व्यापारियों का आरोप: नशे में वसूली कर रहा था ट्रैफिककर्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके जाट बाजार में शुक्रवार सुबह यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल होमगार्ड जवान के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि कांस्टेबल होमगार्ड बाइक सवारों से पैसे ऐंठ रहे थे। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल शराब के नशे में था। टीआई के पहुंचने से पहले ही कांस्टेबल होमगार्ड का जवान भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस का जवान बृजमोहन मीणा होमगार्ड नेमीचंद तैनात थे। ये लोग यहां बाइक सवारों को रुकवाकर पैसे ऐंठ रहे थे। एक बाइक सवार से चार सौ रुपए लिए तो उनकी व्यापारियों ने फोटो भी ले ली। इसके बाद उनसे पूछा तो बदतमीजी करने लगे। इसकी सूचना टीआई को दी गई। टीआई मौके पर पहुंचे तो दोनों जवान वहां नहीं मिले। मामले में टीआई जगदीश यादव का कहना है कि उनको सिपाही मौके पर नहीं मिला। इस वजह से उसका मेडिकल नहीं करवा पाए। उसकी गैर हाजिरी डाल दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है। वापस ड्यूटी पर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जाट बाजार में विवाद होने के बाद काफी देर तक व्यापारियों ने इस तरह अपना विरोध जताया।

खबरें और भी हैं...