स्थाई समिति की बैठक 16 को, कई मुद्दाें पर चर्चा हाेगी
सीकर | प्रशासनस्थापना स्थाई समिति की बैठक 16 फरवरी सुबह 11 बजे जिला प्रमुख कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख अर्पणा रोलन करेंगी। एसीईओ इंदिरा शर्मा ने बताया कि बैठक में पिछली बैठक की अनुपालना, पंचायती राज सेवा के रिक्त पदों पर चर्चा, एक पंचायत समिति से दूसरी पंचायत समिति में स्थानांनतरण पर चर्चा, प्रशासनिक मामले एवं अपीलों पर चर्चा सहित कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।