स्कूल को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने पर सहमति
सीकर | रावराजा कल्याण सिंह द्वारा स्थापित कल्याण बाल मंदिर स्कूल प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूल को नए शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने का निर्णय किया गया। अध्यक्षता सोमनाथ त्रिहन ने की। स्कूल भवन की मरम्मत पर भी चर्चा हुई। बैठक में जानकी प्रसाद इन्दौरिया, शशी बहड़, जगदीश चौकड़ीका, अर्जुन घासोलिया, अर्जुन झाझुका, भंवर सिंह बालापोता, रामवतार शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए।