पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अगले सप्ताह तक आंसर-की, दो महीने में रिजल्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिकशिक्षा बोर्ड के पास सभी जिलों से रीट की ओएमआरशीट पहुंच चुकी है। बोर्ड अब आंसर-की की कवायद में जुट गया है। कोशिश है कि अगले सप्ताह तक रीट की आंसर-की जारी कर दी जाएगी। आंसर-की के बाद बोर्ड अभ्यर्थियों से सवालों को लेकर आपत्तियां भी मांगी जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बोर्ड सूत्रों ने बताया कि आंसर-की के लिए अभी विश्लेषण कराया जाएगा। इसके बाद जारी होगी। बोर्ड चाहता है कि आंसर-की में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं रहे। क्योंकि आरपीएससी की ज्यादातर परीक्षाओं की आंसर-की पर आपत्तियां आती रही है। इससे परीक्षाएं अटकती रही है। हाल ही में, आरएएस परीक्षा-2013 का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। बोर्ड का कहना है कि आंसर-की जारी होने के बाद दो महीने के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट जल्द ही घोषित करेगा, क्योंकि इसके बाद दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का दबाव बढ़ जाएगा।

60 फीसदी अंक जरूरी होंगे |रीट में पास होने के लिए 60 फीसदी अंक जरूरी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेरिट ऊंची रहने की संभावना है।

पदों का वर्गीकरण जल्द

रिजल्टके बाद पदों का वर्गीकरण किया जाएगा। इसमें विषयवार पदों की संख्या घोषित की जाएगी। इसके बाद ही नियुक्तियां देने की कार्रवाई शुरू हो सकेगी। शिक्षा निदेशालय को पदों का वर्गीकरण करना है।

जिलापरिषद देंगी नियुक्ति

रिजल्टके बाद नियुक्ति दी जाएगी। यह नियुक्तियां जिला परिषदों के मार्फत दी जाएगी। बोर्ड रिजल्ट घोषित के बाद मेरिट के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों की सूची भेज देगा। हर जिले में 100 से 200 पद मिल सकते हैं।

पटवार भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। एडीएम प्रकाशचंद्र चौधरी ने बताया कि पटवार भर्ती 13 फरवरी को होगी। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र कोड संख्या 25004 ’ग्रामीण विद्यापीठ उच्च माध्यमिक स्कूल नागौर आवंटित किया था। उन्हें अब ग्रामोत्थान विद्यापीठ बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल स्टेडियम के पास, नागौर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देनी होगी। परीक्षा दिवस को परीक्षार्थियों को संशोधित नाम पते के परीक्षा केंद्र पर ही उपस्थित होना होगा।

वनपाल शारीरिक दक्षता परीक्षा आज

वनविभाग में वन पाल भर्ती के तहत बुधवार को दक्षता परीक्षा का होगी। जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की खेल स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

खबरें और भी हैं...