सीकर | कृष्णसत्संग बालिका महाविद्यालय में पं. राधाकृष्ण दीक्षित की
सीकर | कृष्णसत्संग बालिका महाविद्यालय में पं. राधाकृष्ण दीक्षित की पुण्य स्मृति में भाषण प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता बनवारी लाल शास्त्री ने की। डाॅ. रामनारायण झा उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता का विषय भारतीय संस्कृतो सहिष्णुता: भा:, था। निदेशक डाॅ. गोरधन सिंह, प्राचार्य डा. संपत शर्मा ने आगंतुकों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय की ममता कुमावत प्रथम, एसके संस्कृत महाविद्यालय सीकर की खुशबू शर्मा द्वितीय, कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय सीकर की प्रियांशु महर्षि तृतीय स्थान पर विजेता रही। चल विजयोपहार श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय सीकर ने प्राप्त किया।
कृष्ण सत्संग बािलका कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई