तोगडि़या 12 को सीकर आएंगे
सीकर | विहिपके राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा शुक्रवार को सीकर आएंगे। वे विहिप के आयाम इंडिया हेल्प लाइन के प्रशिक्षण कैंप का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम रामलीला मैदान स्थित समुत्कर्ष भवन में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक होगा। संयोजक अरुण पारीक ने बताया कि तैयारियों के लिए मंगलवार को हुई बैठक में शंकर भारती, रामानंद झझणू, ओमजी, नरेंद्र चोटिया, बलवीर चंदपुरा आदि मौजूद रहे।