सीपीटी जून-2016 के रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक
सीकर | इंस्टीट्यूटऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से जून में होने वाले कॉमन प्रोफिशियंसी टेस्ट (सीपीटी)-2016 के रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक कराए जा सकते हैं। यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.icai.in की वेबसाइट पर होंगे। आईसीएसआई की ओर से यह एंट्रेंस एग्जाम चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) में करियर बनाने के लिए कराया जाता है। इस एग्जाम में दो सेशन में चार पेपर होते हैं। इसमें पहले सेशन में फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग और मर्केंटाइल लॉ से संबंधित 100 नंबर के सवाल पूछे जाते हैं।
यूजीसी: अगलेसप्ताह से मिलेगी बढ़ी हुई फैलोशिप
सीकर.देशभर के रिसर्च स्कॉलर्स को एमएचआरडी की ओर से अगले हफ्ते तक बढ़ी हुई फैलोशिप मिलेगी। पिछले साल यूजीसी ने फैलोशिप की राशि बढ़ा दी थी, लेकिन स्कॉलर्स को ये नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में अब मिनिस्ट्री ने यूजीसी और एआईसीटीई ऑफिसर्स के साथ मीटिंग की, जिसमें ये फैसला लिया कि एक सप्ताह के भीतर स्टूडेंट्स को फैलोशिप राशि दी जाएगी। यूजीसी ने वेबसाइट में इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है।