न्यायिक कर्मचारी आज से करेंगे धरना-प्रदर्शन
सरकारके द्वारा उच्चतम न्यायालय का फैसला लागू नहीं किए जाने के विरोध में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ बुधवार से धरना-प्रदर्शन करेगा। कर्मचारियों ने प्रांतीय कार्यकारिणी की मीटिंग में 10 से 14 फरवरी तक उच्च न्यायालय कैंपस, जिला, उपखंड ताल्लुका मुख्यालयों पर विरोध करने का निर्णय किया है।
सचिव मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय उपखंड मुख्यालय ताल्लुका काेर्ट में दो पारियों में प्रदर्शन किया जाएगा। पहली पारी सुबह साढ़े नौ से 10 बजे दूसरी पारी शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक रहेगी। अगर पांच दिन में भी कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 15 फरवरी से कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
इनमांगों के लिए विरोध : {वेतनविसंगति दूर कर एक अप्रैल 2003 से लागू करने। {नवीन पदों का सर्जन किया जाना। {अपर जिला न्यायाधीश के कनिष्ठ लिपिक पदों को वरिष्ठ लिपिक पदों में बदलना।