पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ममेरी बहन से ज्यादती कर छह लाख के गहने उड़ाने का आरोपी अरेस्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. ममेरी बहन से ज्यादती कर छह लाख रुपए के गहने ले जाने व मोबाइल फोन पर साथ चलने की धमकियां देने का आरोपी गिरफ्तार हुआ। आरोपी पीड़िता को अपने साथ ले जाने के लिए गुरुवार को कोलकाता से नीमकाथाना आया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
सीआई नवलकिशाेर मीणा ने बताया कि भूदोली रोड निवासी पीड़िता के पति का छह साल पहले निधन हो गया था। वह दो बच्चों के साथ रहती है। कोलकाता के रामलीला बगान बीटी रोड निवासी आरोपी संतोष कुमार पुत्र चिमनलाल अग्रवाल रिश्ते में उसका भाई है। छह जनवरी की रात को वह पीड़िता के घर आया था। आरोपी ने रात को पानी मांगा तो पीड़िता उसके पास गई। मौका देखकर संतोष ने पीड़िता के साथ ज्यादती की।
पीड़िता साथ जाने को राजी नहीं हुई तो आरोपी छह लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गया। गुरुवार को वह उसे साथ ले जाने के लिए नीमकाथाना आया था। पुलिस ने उसके पास से करीब छह लाख की कीमत के 20-22 तोला सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।
खबरें और भी हैं...