पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेक्सटाइल दुकानदार से मारपीट, चार के खिलाफ मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. शहर में घंटाघर के पास सोमवार दोपहर को दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक वार्ड 20 निवासी अरशद खान पुत्र अय्यूब खान की घंटाघर के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सोमवार सुबह अरशद का भाई अशफाक दुकान पर बैठा था। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे वहां पर जितेंद्र, राजू सिहोठ, स्वदेश और कालू सुनार सहित दो दर्जन लोग वहां पहुंचे। अशफाक से गाली गलौच करते हुए दुकान में घुस आए।
अशफाक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश अशफाक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
खबरें और भी हैं...