पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बड़ी संख्या में ट्रोमा पहुंचे बीमार बच्चे, अफरा तफरी मची

बड़ी संख्या में ट्रोमा पहुंचे बीमार बच्चे, अफरा-तफरी मची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पलथाना गांव की नारायण शिक्षण संस्थान के पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से बीमार हुए 40 बच्चे पांच एंबुलेंसों से एक साथ एसके अस्पताल पहुंचे। इससे ट्रोमा यूनिट में अफरा तफरी मच गई।
आनन फानन में पांच शिशु रोग विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टॉफ को बुलाकर उनका इलाज शुरू कराया। सूचना पाकर सीएमएचओ डॉ. एसएस अग्रवाल, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सीपी ओला, आरसीएचओ डॉ. निर्मलसिंह, कार्यवाहक पीएमओ डॉ. हरिसिंह भी ट्रोमा यूनिट पहुंचे।

डॉक्टरों को बीमार बच्चों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। एक साथ 40 बीमार पहुंचने से ट्रोमा यूनिट में जगह कम पड़ गई। पीएमओ ने आउटडोर के कमरा नंबर दो में अलग से व्यवस्था कराकर बच्चों का इलाज शुरू कराया। शाम को बच्चों ही हालत सुधरने पर 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें वापस पलथाना भेजा गया। दवा खाने से बीमार हुए बच्चों को अस्पताल लाने और उन्हें वापस गांव तक छोड़ने में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा दिखाई गई सतर्कता की सीएमएचओ ने सराहना की।
जिलेभर के स्कूलों में बच्चों को कृमि नियंत्रण दवा पिलाई

राबाउमावि बजाज रोड़ सीकर में प्रधानाचार्य उर्मिला शर्मा व पंकज शर्मा की उपस्थिति में छात्रों को कृमिनाशक गोली खिलाई। वार्ड संख्या छह में आंगनबाड़ी केंद्र 31-4 नया 6-4 में नेशनल डीवार्मिंग डे मनाया गया। इस मौके पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई। पार्षद बलराम नायक ने बच्चों को खुराक पिलाकर शुभारंभ किया।
मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षण संस्थान अंबेडकर नगर वार्ड संख्या 46 में संस्था अध्यक्ष हाजी नसीर खां खोखर ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई। नेशनल डी वार्मिंग डे पर इस्लामिया स्कूल चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद मुश्ताक तंवर ने कृमिनाशक अल्बेंडाजोल की दवाई पिलाई गई। वार्ड 10 में पार्षद मोहम्मद शरीफ जुमा ने स्कूली बच्चों दवा पिलाई।
खबरें और भी हैं...