नीमकाथाना. राजपूत छात्रावास के सामने रविवार रात साढ़े 10 बजे रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। दुर्घटना में मृतक 25 वर्षीय रोशन सैनी निवासी गुहाला है।
घायल होने वालों में नीमकाथाना निवासी सचिन सैनी व गुहाला निवासी सुरेश सैनी है। घायलों को 108 एंबुलेंस से कपिल अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। शव मुर्दाघर में रखा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।