पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजस्थान ब्राह्मण आरक्षण मंच की बैठक में आरक्षण को लेकर चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. राजस्थान ब्राह्मण आरक्षण मंच, सीकर जिला इकाई की बैठक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डा. दिनेश माटोलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोहर सिंह गौड़ ने कार्यकारिणी का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा।

जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा आरक्षण ब्राह्मणों का अधिकार है। 2002 से समाज के द्वारा आरक्षण आंदोलन जारी है, इसके बावजूद सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालात यह है कि आज के परिवेश में ब्राह्मण पिछड़े हुए हैं। समाज का आर्थिक स्तर ठीक करने के लिए सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की महत्ती आवश्यकता है।
लक्ष्मणगढ़ मंडल अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा आरक्षण आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाना चाहिए। वहीं समाज के द्वारा सरकार को ज्ञापन देकर आरक्षण मांग रखनी चाहिए। जिला महासचिव रूपेश शर्मा ने कहा आरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है।
खबरें और भी हैं...