नारनौल/पाटन. नारनौल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्थान में चोरी छिपे चल रहे भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश किया है। पुलिस में मामले में 4 लोगों को पकड़ा है। नारनौल स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि पाटन में कुछ लोग भ्रूण लिंग जांच का कारोबार कर रहे हैं।
पुलिस की टीम द्वारा भेजी गई डिकॉय पेशेंट ने जिले के एक व्यक्ति के माध्यम राजस्थान के दलाल से संपर्क किया। दलाल पहले तो उसे पाटन के ही आसपास घुमाता रहा बाद में शाम होने पर पाटन के ही समीप ढाणी के पास निर्माणाधीन मकान में ले गया। तीन लोग पहले से मोबाइल मशीन के साथ थे। जांच शुरू होते ही टीम पहुंच गई। आरोपियों में एक दलाल, एक लैब टेक्नीशियन, मकान मालिक व एक अन्य शामिल हैं।