पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • लोक अदालत में की बैंक ऋण से संबंधित मामलों की सुनवाई

लोक अदालत में की बैंक ऋण से संबंधित मामलों की सुनवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर। एसीजेएम कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। रीडर नवल सोनी ने बताया कि एसीजेएम रेखा चौधरी की अध्यक्षता में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के लोन से संबंधित 55 प्रकरणों का निस्तारण चार लाख 83 हजार 283 रुपए ऋणियों से वसूल किए गए। चेक अनादरण के एक प्रकरण को राजीनामा से निपटाकर एक लाख 15 हजार रुपए अदा किए गए।
एडवोकेट आरिफ खोखर और रामचंद्र माहिच ने प्रकरणों के निपटारे में सहयोग किया। एसबीबीजे फतेहपुर शाखा प्रबंधक एसआर वर्मा और मूलचंद जांगिड़, ओबीसी बैंक मैनेजर रविंद्र गोदारा और मनाेज अग्रवाल, पीएनबी प्रबंधक बाबूलाल मीणा, कैनरा बैंक प्रबंधक सत्येंद्र स्वामी, इंडियन ओवरसीज बैंक प्रबंधक दिलीप मीणा, एसबीबीजे रामगढ़ प्रबंधक केएन शर्मा सहित अन्य बैंकों के प्रबंधक और प्रतिनििध मौजूद थे।
श्रीमाधोपुर में किया 54 मामलों का निपटारा
श्रीमाधोपुर. स्थानीय न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार के अनुसार लोक अदालत में बैंक ऋण व चेक अनादरण से संबंधित एसीजेएम प्रथम व द्वितीय तथा एमजेएम न्यायालय की पत्रावलियों को शामिल किया जाकर 54 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर विभिन्न बैंकों के प्रीलिटिगेशन के 51 तथा चेक बाउंस के तीन मामलों का आपसी समझाइश व राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया। इस दौरान लोक अदालत कमेटी के सदस्य जटाशंकर व्यास, एडवोकेट रक्षपालदास स्वामी तथा बैंकों के प्रबंधक व अधिवक्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...