सीकर। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई सीकर पदाधिकारियों की आम सभा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सेवदा की अध्यक्षता में हुई। प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल जांगिड़ व उपाध्यक्ष महादेव सिंह ऐचरा आदि ने कहा सरकार सहकारिता आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने 15 फरवरी से 15 मार्च तक होने वाले कैंपों का बहिष्कार करने का आह्वान किया। वहीं 22, 23, 24 व 25 फरवरी को धरने की तैयारियों को लेकर चर्चा की। महेश कौशिक, दुर्गासिंह, किशन सिंह थालोड़, शंकर लाल सैनी, मालीराम निठारवाल, शिव भगवान पारीक ने संबोधित किया।