सीकर. विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया शुक्रवार को सीकर आएंगे। वे सुबह 10 बजे आयाम इंडिया हेल्थ लाइन के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। तोगड़िया दोपहर सवा 12 बजे खंडेला के भोजपुर गांव में श्रीकृष्ण गोशाला का उद्घाटन भी करेंगे। समारोह में सांसद सुमेधानंद, विधायक बंशीधर बाजिया, महादेव सिंह खंडेला आदि भी आएंगे।
उधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सुरेन्द्र गोयल शुक्रवार को सीकर आएंगे। वे जयपुर से सुबह 9 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे।