पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में मनाया जश्न

'आप' की दिल्ली जीत का सीकर में मना जश्न, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने सीकर में रैली निकालकर जश्न मनाया। रैली आप कार्यालय से शुरू होकर जाट बाजार तक निकाली गई। जिला सचिव जगदीश फेनिन, कोषाध्यक्ष खान मोहम्मद किरडोली, पार्टी प्रवक्ता एचआर कुमावत, कार्यकर्ता भंवरलाल आदि ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर अवाज उठाने का आह्वान किया।

नीमकाथाना. दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। सुबह खेतड़ी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। दोपहर को बीएसएनएल कार्यालय के समीप मिठाई बांटी। युवाओं ने रेलवे फाटक के पास जमकर आतिशबाजी की। गांवड़ी मोड़ पर 21 किलो लड्डू बांटे गए। नाथा की नांगल में भी जश्न मनाया गया। इस दौरान सांवलराम यादव, महेश अग्रवाल, राजेन्द्र सैनी, विकास बिजारणियां, राजेश अग्रवाल, तेजपाल व सुनिल बिजारणियां आदि मौजूद थे।

सभा आज : दिल्ली की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बुधवार को शहर के जेपी यादव पार्क में सभा होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।