सीकर/खाटूश्यामजी. रींगस रोड पर तोरण गेट से आगे सोमवार शाम डंपर व रोडवेज बस के बीच भिड़ंत में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर सीकर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर आगार की बस शाम को सवा 6 बजे खाटूश्यामजी से श्रीमाधोपुर के लिए रवाना हुई थी। रींगस की ओर से आ रहे डंपर ने रोडवेज को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक चालक स्टेयरिंग के पास फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद बाद चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में शंकरलाल हरिजन निवासी श्रीमाधोपुर, रामचंद्रदास निवासी खाटूश्यामजी, डंपर चालक दूलीचंद निवासी माही (झुंझुनूं), कौशल शर्मा निवासी जयपुर, मकबूल अहमद निवासी यूपी, राकेश शर्मा निवासी श्रीमाधोपुर आिद घायल हो गए। इनमें से शंकरलाल,रामचंद्र व दुलीचंद को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।
बच्चों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे रह रहे झुग्गी झोपड़ी वालों के बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। इनको बचाने के चक्कर में चालक ने डंपर रोडवेज बस की ओर घुमा दिया, जिससे यह हादसा हो गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें लोगों को मदद करते और अस्पताल में इलाजरत घायलों को...