मूंडवाड़ा-बाडलवास के बीच बस ने बाइक को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक लगाया जाम, आधा दर्जन से ज्यादा बसों के शीशे तोड़े
सीकर.सदर थाना क्षेत्र में सीकर डीडवाना मार्ग पर बाडलवास के पास मंगलवार दोपहर एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई व उसका भाई व चाचा घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव रोड के बीच में रखकर जाम लगा दिया।
करीब ढाई घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा। इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और बसों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाइश से मामला शांत हुआ। पुलिस ने रोड जाम करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ड्राइवर ने कहा ऐसे ही चलेगी बस, फिर क्या हुई जमकर धुनाई, पढ़िए आगे की स्लाइड्स में...