पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akshay Tratiya, Marriage, Child Marriage,shekhwati, Rajasthan

सीकर: अक्षय तृतीया आज, जिलेभर में होंगी 400 से अधिक शादियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.अक्षय तृतीया पर सोमवार को जिलेभर में सावों की धूम रहेगी। बाजार खुशियों और रौनक से देर रात तक रोशन रहेंगे। अबूझ मुहूर्त होने के कारण जिलेभर में 400 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। शादियों की धूम के बीच मंदिरों में भीड़ दिखेगी। इधर, अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह पर प्रशासन की भी नजर रहेगी। वहीं लोगों को भी कई शादियों में शामिल होना होगा।
तृतीया तिथि सोमवार को 12 बजकर 42 मिनट तक है। सोमवार को उदया तिथि में भी तृतीया होने से विवाह इसी दिन होंगे। शादियों की अधिकता की वजह से एक ही घोड़ी व बैंडबाजे वाले दो से तीन शादियों की रौनक और धूमधड़ाका बढ़ाएंगे। बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश जारी किए हैं।