सीकर. सेना भर्ती आठ से 18 अक्टूबर तक होगी। एक दिन में तीन तहसीलों के 4500-4500 युवा दौड़ेंगे। सबसे पहले दौड़ का मौका दांतारामगढ़, लक्ष्मणगढ़ व नीमकाथाना के युवाओं को मिलेगा। 15 अक्टूबर तक सभी तहसीलों की दौड़ पूरी हो जाएगी। दौड़ के लिए युवाओं को टोकन लेना होगा।
16 व 17 अक्टूबर को दस्तावेजों की जांच और अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। 25 अक्टूबर को प्रवेश पत्रों का वितरण होगा। 26 अक्टूबर को लिखित एग्जाम होगा। कलेक्टर एसएस सोहता ने बताया कि टोकन वितरण 26 सितंबर से किए जाएंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए फेक्ट फाइल...