सीकर. सेना भर्ती के लिए युवाओं में जोश है। टोकन बांटने के पहले दिन शुक्रवार को सात हजार 115 टोकन वितरित हुए। तहसीलों पर सुबह से ही युवाओं की भीड़ जुटने लगी। शाम पांच बजे तक युवाओं की जबरदस्त भीड़ रही। तहसीलों पर टोकन के लिए दस काउंटर तक लगाए गए हैं।
सबसे ज्यादा टोकन दांतारामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति पर बंटे। प्रशासन ने 50 हजार से ज्यादा टोकन छपवाए हैं। जिले में सेना भर्ती आठ से 18 अक्टूबर तक होगी। सीकर तहसील के युवाओं के लिए खास बंदोबस्त किए हैं।
तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने बताया कि गिरदावर सर्किल पर टोकन बांटे जाएंगे। दांतारामगढ़ तहसीलदार सरदार सिंह गिल ने बताया कि टोकन वितरण के लिए दस काउंटर बनाए हैं। शनिवार को सुबह नौ से शाम चार बजे तक टोकन बांटे जाएंगे।
टोकन लेने के लिए अभ्यर्थी को मूल निवास व दसवीं क्लास की मार्कशीट लेकर जानी होगी। मार्कशीट के आधार पर ही आयु की जांच की जाएगी। टोकन देने के बाद मार्कशीट कॉपी पर टोकन क्रमांक भी दर्ज कर दिया जाएगा।
आज भी बंटेंगे टोकन
शनिवार को भी तहसीलों पर टोकन बांटे जाएंगे। पांच अक्टूबर तक टोकन वितरण का काम जारी रहेगा।
पलसाना में जाम, लक्ष्मणगढ़ में भी विवाद
पलसाना. सेना भर्ती के टोकन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने खंडेला रोड जाम लगा दिया। सुबह 10 बजे जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे।
हवाई सिंह, धर्मेंद्र, सुरेश खर्रा व महेन्द्र आदि के नेतृत्व में युवकों ने रोड पर पत्थर डाल दिए। वाहनों को बाईपास से निकलना पड़ा। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
लक्ष्मणगढ़. लक्ष्मणगढ़ तहसील मुख्यालय से 801 व नेछवा उपतहसील कार्यालय से 367 अभ्यर्थियों को टोकन जारी किए गए। इससे पूर्व टोकन लेने आए आर्ट फेकल्टी से 12वीं पास युवाओं ने क्लर्क व स्टोर कीपर पद के लिए टोकन नहीं देने पर विरोध प्रदर्शन किया।
युवाओं ने एसडीएम के समक्ष अपनी मांग रखी। काफी देर असमंजस की स्थिति बनी रही। एसडीएम प्रकाश चंद्र चौधरी ने िला कार्यालय, सैन्य भर्ती कार्यालय एवं उच्चाधिकारियों से बात की। करीब एक घंटे बाद स्थिति स्पष्ट होने के बाद आर्ट्स के अभ्यर्थियों को भी टोकन जरी किए गए।
खंडेला. दसवीं कक्षा में ग्रेस होने के कारण टोकन वितरण नहीं किया जा रहा है, जबकि उक्त अभ्यर्थी सीनियर व ग्रेज्युएट हंै। डांगियो की ढाणी निवासी अशोक डांगी व हमीरपुरा निवासी दिनेश बाज्या, बलदेव सिंह फोगावट ने बताया कि पिछली भर्ती में ग्रेस होने के बावजूद उन्हें शामिल किया गया था।
तहसीलदार दयानंद रूयल का कहना है कि सेना से प्राप्त आदेशानुसार दसवीं में ग्रेस या 33 प्रतिशत अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को टोकन वितरित नहीं करने का निर्देश है।
टोकन बंटे
सीकर
524
लक्ष्मणगढ़
1167
दांतारामगढ़
1511
रामगढ़ शेखा.
148
खंडेला
924
श्रीमाधोपुर
969
फतेहपुर
228
नीमकाथाना
1099
धोद
544
आगे की स्लाइड में देखें विरोध प्रदर्शन