पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कहीं एटीएम मशीन उखाड़ी तो कहीं तोड़कर निकाल ले गये नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रींगस. पुलिस के मुताबिक सबसे रात करीब ढाई बजे चोर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में घुसे। सबसे पहले कैमरा तोड़ा। इसके बाद रुपए निकालने वाले हिस्से को लोहे की राड़ से तोड़ दिया। अंदर हाथ डालकर 12900 रुपए निकाले गए। जब हाथ ज्यादा अंदर नहीं गया तो इस एटीएम को छोड़ दिया। इससे बाकी रुपए बच गए। सीसीटीवी साथ ही लेकर चले गए। करीब तीन बजे एसबीआई के एटीएम में दाखिल हुए।

यहां बाहर का दरवाजा तोड़ा और सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद एटीएम को उखाडऩे की कोशिश शुरू कर दी। कुछ दूर काम से गए गार्ड कालीचरण शर्मा को आवाज सुनाई तो वह दौड़कर पहुंचा और गश्त कर रहे होमगार्ड नरपतसिंह झाला, मोतीलाल रैगर को आवाज दी। यह देखकर चोर मौके से भाग निकले। गार्ड का कहना है कि वे दो की संख्या में थे। पुलिस ने गाड़ी से पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं लगे। दोनों मामलों में बैंक के मैनेजरों ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसबीआई सीसीटीवी मौके पर छूट गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिए ज्ञापन : तीन जगह हुई चोरियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की है कि लगातार हो रही घटनाओं पर काबू पाया जाए। क्योंकि चोरी लूट की घटनाओं से लोगों में आक्रोश और डर का माहौल बन रहा है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए ऐसा ही एक और मामला..