सीकर। शहर की सिटी डिस्पेंसरी नंबर दो पर खराब कफ सिरप मिलने के मामले में जिला औषधि भंडार के परियोजना समन्वयक एवं प्रभारी डॉ. एलके मौर्य ने इस बैच के कफ सिरप के उपयोग पर रोक लगा दी है।
डॉ. मौर्य ने बताया कि खराब मिले बैच के इस कफ सिरप की सप्लाई रोक दी गई है। जिले में पहले सप्लाई हो चुके कफ सिरप को वापस ड्रग वेयर हाउस में जमा कराने के निर्देश भी सभी जगह भिजवा दिए गए हैं। कफ सिरप तैयार करने वाली कंपनी के खिलाफ भी स्टेट मुख्यालय द्वारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है।
दैनिक भास्कर ने नौ दिसंबर को डिस्पेंसरी का जायजा लेकर यहां की स्टोरेज व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे और इसके बाद 10 दिसंबर को ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर मनोज गढ़वाल ने डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर यहां कफ सिरप की कवरिंग ठीक नहीं होने व उस पर फंगस लगी होने के कारण डिस्पेंसरी से दवा की सप्लाई रुकवा दी थी।