पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक से आए, चेन तोड़ी और महिला को धक्का मार कर गिरा दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.शहर में श्रमदान मार्ग पर बाइक सवार दो चेन स्नेचरों ने स्कूटी पर जा रही एक महिला की चेन तोड़ी ली। चेन तोड़ने के बाद आरोपियों ने महिला को धक्का मारकर गिरा दिया। महिला अपनी ननद के साथ बाजार से लौट रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी करवाई लेकिन चेन स्नेचरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे राधाकिशनपुरा निवासी सपना पत्नी अनुराग अग्रवाल ननद डॉ. सम्पदा अग्रवाल के साथ बाजार से स्कूटी पर घर जा रही थी। श्रमदान मार्ग पर पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने बाइक बराबर में लगाकर स्कूटी पर पीछे बैठी सपना के गले से सोने की चेन तोड़ी ली। चेन तोड़ने के बाद आरोपियों ने इन्हें धक्का दिया जिससे स्कूटी सवार सपना व उसकी ननद गिर गई। आसपास के लोगों ने इन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल बालाराम मौके पर पहुंचे और शहरभर में नाकाबंदी करवाई।
पीछा कर रहे थे, अंधेरे का फायदा उठाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक इनका पीछा कर रहे थे। श्रमदान मार्ग पर अंधेरे का फायदा उठाकर उन्होंने चेन तोड़ ली। गिर जाने के कारण महिला न तो आरोपी युवकों का हुलिया देख पाई और न ही बाइक के नंबर। गिरने से सपना के हाथ में चोट भी लग गई।
दिन में भी हुआ था प्रयास, लोगों ने पकड़ लिया
शहर में घंटाघर के पास शुक्रवार को दिन में भी चेन तोड़ने का प्रयास हुआ था। यहां महिला की चेन तोड़ने का प्रयास करते वक्त लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को थाने ले आई। आरोपी महिला सुजानगढ़ के लोटिया गांव की रहने वाली बसंती पत्नी सोनूड़ा बावरी है। पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।