सीबीएसई ने वेबसाइट पर जारी किया सभी बोर्ड के अलग-अलग प्राप्तांकों को एक पैमाने पर करने का फॉर्मूला
सीकर.सीबीएसई ने आईआईटी को छोड़कर देशभर के तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का फॉर्मूला जारी कर दिया है। छात्रों में इस बात को लेकर दुविधा थी कि माध्यमिक शिक्षा सहित अन्य राज्य बोर्ड के प्राप्तांक और सीबीएसई बोर्ड के प्राप्तांकों को एक पैमाने पर कैसे आंका जाएगा। सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर भी ये फामरूला जारी कर दिया है। नए फ़ॉर्मूले में जेईई मेन्स के मार्क्स को वेटेज मिला है।
तकनीकी संस्थान जैसे एनआईटी और ट्रिपल आईटी में दाखिले के लिए 60:40 का फॉर्मूला लगाया जाना है। लेकिन नए फ़ॉर्मूले में बोर्ड के 40 प्रतिशत अंक को पूरा वेटेज नहीं मिलेगा। जेईई मेंस के लिए सात जुलाई को जारी किए जाने वाले फाइनल रिजल्ट को ध्यान में रखते हुए यह सारी कवायद की गई है। सीबीएसई के चेयरमैन विनीत जोशी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, छात्र के प्रदर्शन का आकलन दो तरह से होगा। पहले से ही बोर्ड के अंकों को शामिल किए जाने की जानकारी परीक्षार्थियों को दी गई थी। अब प्रारूप की जानकारी दी गई है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए वो सब जो आप जानना चाहते हैं...