सीकर.जिला परिषद के कर्मचारियों के कार्यालय देरी से पहुंचने पर अंकुश लगाने को सीईओ एचसी मीना ने रजिस्टर अपने कार्यालय में रखवा लिए। दो दिन तक पौने दस बजे के बाद आने वाले कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाई। उन्होंने एसीईओ सुरेश यादव को जब इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तो कर्मचारियों में खलबली मच गई।
सीईओ की इस कार्रवाई से खफा कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला प्रमुख रीटा सिंह से मुलाकात की। उनका कहना है कि रजिस्टर सीईओ कार्यालय में ले जाने से पहले उन्हें सूचना देनी चाहिए थी। वे दो दिन तक रजिस्टर ढूंढ़ते रहे लेकिन न मिलने से हाजिरी नहीं कर सके। जिला प्रमुख ने कर्मचारियों से कहा है कि वे गुरुवार को सीईओ व एसीईओ दोनों से ही इस मसले पर बातचीत करेंगी।
'अनुपस्थित रहे कर्मचारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर 17सीसी के तहत कार्रवाई होगी। कुछ कर्मचारी देरी से आते थे, इसलिए रजिस्टर मैंने अपने पास रखवाया।'
एचएस मीना, सीईओ, जिला परिषद