सीकर। शेखावाटी में रविवार को भी मौसम के मिजाज बदले रहे। इलाके में बादलों की आवाजाही रहने के साथ ही पारे में तेजी रही। इससे ठंड का असर कम रहा तथा नमी कम हो गई। फतेहपुर व आसपास के इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई।
दोपहर में धूप की तल्खी रही। रविवार को फतेहपुर में अधिकतम 24.2 व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम 26.6 व न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा। फोटो सीकर शहर का।