पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रींगस में टवेरा व क्रेन भिड़ंत में आठ घायल

टवेरा व क्रेन भिड़ंत में आठ घायल, पांच की हालत गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस (सीकर)। बाईपास मार्ग पर स्थित पुलिया के पास बुधवार को टवेरा कार व क्रेन में हुई टक्कर में आठ व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पांच की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि सूरज देवी पत्नी घनश्याम, घनश्याम, रवि, राहुल व पप्पू लुहार निवासी सांगानेर जयपुर, शमशेर, मुकेश लुहार निवासी जयपुर व भवानी शंकर कुमावत निवासी निवाई जिला टोंक हाल निवास सांगानेर जयपुर ट्वेरा में सवार होकर जयपुर से झुंझुनूं जा रहे थे। इस दौरान आगे चल रही क्रेन से ट्वेरा की टक्कर हो गई। इससे ट्वेरा में सवार आठ व्यक्ति घायल हो गए। इनमें सूरज देवी, घनश्याम, शमशेर, राहुल व भवानी शंकर की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु की। तथा घायलों का ईलाज करवाकर कार्यवाही प्रारंभ की।

क्रेन चालक ने करवाया मुकदमा दर्ज : हादसे के बाद क्रेन चालक रणवीर पुत्र चतुर्भुज मीणा निवासी अर्जुनपुरा जिला बारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं बाईपास मार्ग पर स्थित सीएंडसी प्लांट से खाटूश्यामजी मोड़ पर जा रहा था। इस दौरान पीछे आ रही टवेरा ने क्रेन के टक्कर मार दी। जिससे टवेरा में सवार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही प्रारंभ कर दी।