अलवर/भीलवाड़ा.कठूमर और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्रों में बुधवार को हुए किसान सम्मेलन में राजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे। कठूमर के धौलागढ़ और लक्ष्मणगढ़ के मौजपुर में उनके पूरे भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे निशाने पर रहे। डॉ. मीणा ने कहा कि इन दोनों नेताओं ने जनता के बजाय अपने बेटों के लिए काम किया है।
प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी और वे भ्रष्टाचार करने पर राजे और गहलोत को जेल में डाल देंगे। मीणा ने बुधवार को भीलवाड़ा के जहाजपुर में एक अन्य सभा में कहा किभ्रष्टाचार के मामले में भाजपा व कांग्रेस के नेता एक दूसरे के पूरक है।