पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरा छाया, तापमान में आई गिरावट

कोहरा छाने स बढ़ने लगी ठिठुराने वाली सर्दी, गर्म कपड़ों में दबे रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। जिले में रविवार को भी बादलों की आवाजाही के साथ देर सुबह तक कोहरा छाया रहा। रात के तापमान में बढ़ोतरी रही। वहीं नमी का असर बढ़ने से दिन के तापमान में गिरावट के साथ ठिठुराने वाली सर्दी रही। देरी से धूप निकलने से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में रहे। ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदली रही। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कालस के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने एवं उत्तरी हवाओं का दबाव रहने से आर्द्रता भी बढ़ गई। सोमवार से मौसम खुलने की संभावना है। कृषि विभाग के अनुसार सर्दी बढ़ने से रबी फसलों में रौनक आएगी। वहीं फसलों की जल्दी बढ़वार होगी। ऐसे मौसम में सिंचाई के साथ यूरिया का उपयोग भी ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यूं रही दिनचर्या : अवकाश का दिन रहने से रविवार को छात्र एवं कर्मचारी वर्ग को तो ठंड से राहत रही। मगर घरों में छोटे बच्चे व बुजुर्ग परेशान नजर आए। देर से सुबह तक लोग घरों से नहीं निकले। वहीं गर्म पकवानों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बसों में यात्री भार कम रहा। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार ठंड की वजह से रविवार को 50 फीसदी यात्रीभार कम रहा।
यूं रहा तापमान में उतार-चढ़ाव | चूरू में मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री तथा फतेहपुर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया। जबकि शनिवार चूरू में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तथा फतेहपुर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा।
हवा की स्पीड : इलाके में रविवार को हवाओं की स्पीड 1.2 प्रति किमी रही।
आर्द्रता : सुबह 7 बजे: 57, दोपहर 2 बजे: 74 दर्ज की गई। सूर्य की दृश्यता 0.4 रही।
यूं बदला पारा
12 बजे18.2
2 बजे20.0
2.30 बजे21.2
5 बजे19.5