पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिमला और माउंट आबू से भी ठंडा रहा फतेहपुर

यहां शिमला और माउंट आबू से भी ज्यादा पड़ रही ठंड, माइनस पहुंचा तापमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- घास पर जमीं बर्फ)
सीकर। 11 दिसंबर की सर्दी ने गुरुवार को फतेहपुर में दस साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2005 के बाद पहली बार 11 दिसंबर को फतेहपुर में रात का पारा इतनी नीचे आया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र प्रभारी डा. बीएल शर्मा कहना है कि इससे पहले केंद्र पर 2005 में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

कृषि अनुसंधान केन्द्र पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री और अधिकतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर व चूरू शिमला और माउंट आबू से भी ठंडे रहे। शिमला में 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.3, माउंट आबू में 5.0 व जम्मू में 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं चूरू में अधिकतम 25.6 व न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहा। इससे पहले फतेहपुर में 2012 में 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तथा 2013 में 4.0 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। पारे में अचानक गिरावट आने से खेतों में बर्फ जम गई।
उत्तरी हवाओं के दबाव से बढ़ी सर्दी

सर्दी का असर अचानक बढ़ने की वजह है बादलों का असर कम होने के साथ आसमान साफ होना। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दो दिन से शेखावाटी में उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ गया है। वहीं बादल छंटने से नमी बढ़ गई है।

14 व 15 को मावठ की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 14 व 15 दिसंबर को बादलों की आवाजाही होगी। शेखावाटी सहित कई स्थानों पर मावठ होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ अगले सप्ताह सर्दी तेज होने के आसार बन रहे हैं।

फसलों के लिए है फायदेमंद

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार रबी की फसलों की बढ़वार के लिए सर्दी बढ़ना जरूरी है। सर्दी के साथ कोहरा व ओस आने से फसलों की अच्छी बढ़वार आएगी। फिलहाल माइनस में तापमान आने से सब्जियों के अलावा सभी फसलों फायदा होगा।
अमूमन, 25 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच होता है पारा माइनस में
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शेखावाटी की जलवायु के अनुसार माइनस में पारा 25 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच आता है। इसी अवधि में उत्तरी हवाओं का दबाव रहने की संभावना रहती है। बहुत कम हाेता है जब इससे पहले पारा माइनस में आ जाए।
आगे की स्लाइड्स में देखें ठंड के असर की तस्वीरें...