पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fed Up With Unemployment, Lying In Front Of The Train

बेरोजगारी से परेशान, ट्रेन के सामने लेटा फिर बचने कोशिश में कटे दोनों पैर!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर.कांवट के पास स्थित माधोकाबास रेलवे ट्रैक पर बेरोजगारी से परेशान एक युवक आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई तो घबराकर उसने बचने का प्रयास किया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गए। घायल 25 वर्षीय युवक केवलराम रैगर पुत्र छाजूराम रैगर निवासी वार्ड नं. 15 रैगर मोहल्ला, कांवट को गंभीर हालत में उसे उसी ट्रेन से श्रीमाधोपुर लाया गया। राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवट व कंचनपुर के बीच स्थित माधोकाबास के पास स्थित रेलवे लाइन घुमाव के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे के करीब केवलराम रेवाड़ी से फुलेरा की ओर आ रही मालगाड़ी को देखकर पटरियों पर लेट गया। यह देख चालक ने ब्रेक भी लगाए। जैसे ही मालगाड़ी नजदीक आई तो मौत को सामने देखकर केवलराम घबरा गया और बचने के प्रयास में उठ कर पटरियों के साइड में आने की कोशिश की लेकिन गाड़ी रुकती उससे पहले ही केवलराम के दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए।
बेरोजगारी से था परेशान
युवक के पिता छाजूराम रैगर ने बताया कि केवलराम पढ़ाई छोड़कर काम की तलाश में भटक रहा था। वह पिता और बड़े भाई की तरह जूतियां गठने का कार्य नहीं करना चाहता था। काम नहीं मिलने के कारण वह अवसाद में था। सुबह 11 बजे वह बिना बताए घर से निकला था।