पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांस्टेबल ने यातायात नियम तोड़े महिला ट्रैफिककर्मी से की अभद्रता

कांस्टेबल ने यातायात नियम तोड़े महिला ट्रैफिककर्मी से की अभद्रता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। कल्याण सर्किल पर एक कांस्टेबल ने यातायात नियम तोड़े और महिला ट्रैफिककर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया। मामले की जानकारी पर एसपी ने कांस्टेबल को बुलाकर फटकार लगाई और यातायात नियमानुसार जुर्माना लगाया। हालांकि मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई और न ही कोई मुकदमा दर्ज कराया गया।

घटना सोमवार शाम चार बजे की है। कल्याण सर्किल क्षेत्र में एक बाइक सवार कांस्टेबल गलत साइड में चल रहा था। महिला ट्रैफिककर्मी ने बाइक रुकवाई और नियम बताकर जुर्माने की बात कही। कांस्टेबल ने उसे डांटते हुए कहा-यहां नौकरी करना सिखा दूंगा। यह कहकर वह चला गया। महिला ने इंचार्ज को सूचना दी। कांस्टेबल का नाम भागीरथ बताया जा रहा है। मामले में एसपी डॉ. रवि का कहना है कि महिला ट्रैफिककर्मी से दुर्व्यवहार और नियम तोड़ने के मामले में कांस्टेबल भागीरथ पर जुर्माना लगाया है।