पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fetal Gender, Broker, Crime Shekhawati, Sikar, Rajasthan Hindi News

भ्रूण लिंग परीक्षण के नाम पर लिए 18 हजार रुपए दलाल से बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.पीसीपीएनडीटी सेल जयपुर की टीम ने रविवार रात स्टिंग ऑपरेशन कर दलाल से भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के नाम पर लिए 16 हजार रुपए बरामद किए हैं। ऑपरेशन आगे नहीं बढ़ सका। बाद में एक डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण कर रिकॉर्ड जब्त किया। डॉक्टर द्वारा सोनोग्राफी न करने का दावा करने पर टीम सोनोग्राफी मशीन पर लगे एक्टिव ट्रैकर की जांच कराएगी। रात को साढ़े नौ बजे शुरू हुई यह कार्रवाई डेढ़ बजे तक चली। टीम यहां मुखबिर की सूचना पर दबिश देने आई थी।
सूचना मिलने के बाद टीम ने बोगस ग्राहक बनाकर एक दलाल के पास भेजा, जिसने 18 हजार रुपए में यह कार्य कराने की बात कही। दलाल ने उसे रविवार सुबह का समय दिया था लेकिन टीम सीकर देरी से पहुंची। इसके बाद समय बदलता गया। दोपहर दो बजे, शाम पांच बजे व बाद में सात बजे का समय दिया लेकिन काम नहीं हुआ। इस पर दलाल ने कहा, रात को साढ़े नौ बजे डॉक्टर सोनोग्राफी कर देंगे। पीसीपीएनडीटी सेल के डिप्टी डायरेक्टर किशनाराम ने बताया कि बोगस ग्राहक बनाई महिला को शुभम डायग्नोस्टिक सेंटर पर रात को अंदर भेजा। कुछ समय बाद वह वापस आई और बताया कि सोनोग्राफी की है।
लड़का है या लड़की, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। इसी दरमियान उसके द्वारा इशारा करने पर सेंटर के बाहर दलाल को पकड़ा, जिसके पास 16 हजार रुपए बरामद भी हुए। डिप्टी डायरेक्टर का कहना है कि डॉक्टर से पूछा तो कहा कि उसके पास कोई महिला सोनोग्राफी के लिए नहीं आई। सेंटर से फार्म-एफ, सोनोग्राफी रिकॉर्ड का रजिस्टर व रसीदें कब्जे में ली गई है। अब संबंधित कंपनी से मशीन पर लगे एक्टिव ट्रैकर की जांच कराई जाएगी। हालांकि सेंटर की सोनोग्राफी मशीन सीज नहीं की है। टीम में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर नंदलाल पूनिया, सेल के देवेंद्र सिंह, प्रवीण चौधरी व मदनलाल आदि शामिल थे।
'मेरे पास एक आदमी आया था। उसने भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए बात की तो मैंने इनकार कर दिया। पीसीपीएनडीटी की टीम ने स्टिंग करना चाहा था। जो विफल हो गया। बाद में इसे निरीक्षण में बदल दिया गया। देर रात तक इस प्रकार निरीक्षण करना उचित नहीं है। टीम ने जिस आदमी से पैसे बरामद किए हैं। उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। रात को कोई महिला सोनोग्राफी कराने नहीं आई। बावजूद एक महिला से सोनोग्राफी जांच होने संबंधी बयान दर्ज किए गए।'
डॉ प्रबोध कुमार गुप्ता, शुभम डायग्नोस्टिक सेंटर
रात को निरीक्षण पर जताया एतराज
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देर रात तक निरीक्षण किए जाने पर एतराज जताया है। एसोसिएशन सचिव डॉ वीके जैन का कहना है कि आधी रात तक निरीक्षण करने से डॉक्टरों में रोष है।