पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की गला दबाकर हत्या, शव नाले में फेंका

घर में सास की गाल दबाकर हत्या शव फेंका नाले में, बहू को पता भी नहीं लगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मृतक महिला का शव)
नीमकाथाना (सीकर)। मंडोली में रविवार देर रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 250 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। सुबह शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने यह कहते हुए शव लेने से मना कर दिया कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस को शक है कि मामले में किसी परिचित का हाथ हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक सुवा देवी (50) पत्नी मोहनलाल कुमावत अपने दो वर्षीय पोते यश के साथ घर के बाहर खुलने वाले कमरे में सो रही थी। उसकी बहू अंदर के कमरे में थी। उसका पति मोहनलाल व बेटा बारात में गए थे। रात करीब 11 बजे लौटे तो वह घर नहीं मिली। इस पर बहू से पूछा तो जवाब मिला कि वह बाहर के कमरे में है। मोहनलाल ने समझा कि वह पड़ोस में हो रही शादी में गई थी। इसलिए उस वक्त तलाश नहीं किया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुछ महिलाओं ने नाले में सुवा देवी की लाश देखी। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। क्योंकि उसके गले पर निशान हैं।
पुलिस शव को नीमकाथाना अस्पताल लेकर आई। जहां परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। महिलाओं ने रोड जाम का प्रयास भी किया। इस पर एसपी डाॅ. रवि, एएसपी राकेश काछवाल व डीएसपी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस पर परिजनों ने शव लिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें बहू पर उठ रहे सवाल...