पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेल मिल के मूंगफली के गोदाम में लगी आग

तेल मिल के गोदाम में लगी आग, लाखों की मूंगफली जलकर खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर (सीकर)। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र जालपाली स्थित कमल इंडस्ट्रीज में रखी मूंगफली के गोदाम में आग लगने से लाखों की मूंगफली जलकर खाक हो गई।

तेल मिल व मूंगफली दाना फैक्ट्री के मालिक अनिल कालिका के अनुसार आग लगने से करीब ढाई लाख रुपयों की मूंगफली जल गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मूंगफली के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठता देख फैक्ट्री में काम रहे मजदूर गोदाम की तरफ दौड़े तथा आग की उठती लपटों को देखकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र की अन्य फैक्ट्रियों की लेबर भी आग बुझाने में जुट गई। श्रीमाधोपुर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड तथा पास की फैक्ट्री पानी की पाइपलाइन डालकर आग पर काबू पाया गया। समय पर आग पर काबू पाने की वजह से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। गोदाम में लाखों की मूंगफली से भरी बोरियों के ढेर लगे हुए थे। आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
(फोटो- तेल मिल में स्थित मूंगफली के गोदाम में लगी आग को बुझाती फैक्ट्री की लेबर)