पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 किमी गाड़ी दौड़ाई फिर भी भाग गए शराब तस्कर

70 किमी तक किया शराब तस्करों का पीछा फिर भी भाग गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। आबकारी दस्ते ने बुधवार रात करीब 70 किमी तक शराब तस्करों का पीछा किया। फिर भी उनके हाथ ढाई लाख की शराब से भरी पिकअप ही आई। तस्कर भाग निकले। इस दौरान तस्करों ने आबकारी टीम की गाड़ी को टक्कर मारी और बोतलें फेंकी।

आबकारी सीआई लक्ष्मीनारायण ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ियां रामगढ़ सेठान से होते हुए गांवों में जाएंगी। नाकाबंदी के दौरान आबकारी टीम ने रामगढ़ की ओर से आ रही पिकअप को रुकवाना चाहा तो ड्राइवर आबकारी की गाड़ी को टक्कर मार कर वापस रामगढ़ की तरफ भाग निकला। आरोपी फतेहपुर होते हुए लक्ष्मणगढ़ तथा वहां से खूड़ी होते हुए दादिया इलाके के कच्चे रास्ते पर उतर गए। इसी दौरान गाड़ी फंसने पर आबकारी टीम ने उसे घेर लिया लेकिन तस्कर वहां से भाग निकले। गाड़ी में अरुणाचल प्रदेश में बिक्री होने वाली शराब के 140 कार्टन मिले जिनमें 6720 पव्वे अंग्रेजी शराब के भरे हुए थे। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

एक महीने पहले ही निकलवाई है गाड़ी

शराब तस्करों की जो गाड़ी पकड़ में आई वह एक महीने पहले ही कंपनी से निकलवाई गई है। गाड़ी में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी लगा रखे थे जिससे आसानी से पकड़ में नहीं आ सके। आबकारी पुलिस अब गाड़ी के मालिक के आधार पर ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।