पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैक्टर हड़पने के मामलें में निजी बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। बजावा रावतका के एक व्यक्ति ने एचडीएफसी बैंक सीकर के कलेक्शन मैनेजर सहित छह जनों के खिलाफ धोखाधड़ी से ट्रैक्टर हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जगरूप गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि उसने 2012 में उदयपुरवाटी के गौरव ट्रैक्टर कंपनी से ट्रैक्टर खरीदा था। इसकी कीमत छह लाख रुपए थी। दो लाख रुपए जगरूप ने दे दिए जबकि चार लाख रुपए का लोन कंपनी ने एचडीएफसी बैंक सीकर से करवाया था। कुछ किश्तें देने के बाद मार्च-2014 में जगरूप हैदराबाद चला गया इस कारण बाकी की किश्तें जमा नहीं करवा सका। 29 अप्रैल-2014 को कलेक्शन एग्जीक्यूटिव मैनेजर महेंद्रसिंह व कलेक्शन मैनेजर रोहित नायर पांच अन्य लोगों के साथ आकर ट्रैक्टर ले गए।