पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहलोत का आह्वान पंचायत चुनावों के लिए पूरी तैयारी से जुट जाएं

गहलोत का आह्वान पंचायत चुनावों के लिए पूरी तैयारी से जुट जाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता व पदािधकारी)
सीकर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मंगलवार को सीकर पहुंचे। वहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, कांताप्रसाद मोर व कांग्रेस प्रवक्ता इस्लामुद्दीन खोखर के नेतृत्व में गहलोत के समर्थकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गहलोत को मालाओं से लाद दिया। गहलोत ने लोगों से आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास समिति के कमल किशोर मोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश मोर, पंचायत समिति सदस्य रमेश खंडेलवाल, रामावतार जोशी, गीगराज निठारवाल, हाजी मुराद खां, रामनिवास भंवरिया समेत कई लोग मौजूद थे। इसी तरह सेवद बड़ी में भी धोद मंडल कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, श्यामसुंदर खंडेलवाल, गोपालराम के नेतृत्व में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गहलोत का काफिला सालासर की ओर निकल गया।