पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में तोड़फोड़ लोगों ने लगाया जाम

युवक ने की दुकानदार से मारपीट, पुलिस नहीं पहुंचने पर लोगों का उत्पात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना (सीकर)। एक युवक ने रविवार दोपहर भूदोली रोड पर जमकर उत्पात मचाया। वह डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक से उलझ गया। युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट कर स्टोर के शीशे तोड़ दिए। दुकान में हुई तोड़फोड़ के बाद मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना के बाद भी पुलिस एक घंटे तक नहीं पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। मोहल्ले के लोगों ने भूदोली मार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस उत्पाती युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे भावरियों की ढाणी का ओमप्रकाश भूदोली रोड स्थित आरके डिपार्टमेंटल स्टोर पर आया। दुकानदार नवरंगलाल का आरोप है कि उसने शराब के लिए पैसे मांगे। नहीं दिए तो मारपीट शुरू कर दी। युवक ने दुकान के शीशे भी तोड़ दिए। वहीं दुकान के बाहर रखी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों के केन भी सड़क पर फेंक दिए। युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है। युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की समझाइश से जाम हटाया गया।