सीकर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले शेखावाटी के खिलाड़ी अब एशियन गेम्स में सफलता के झंडे गाड़ने को तैयार हैं। एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल में शामिल राजस्थान के 14 में से 6 खिलाड़ी शेखावाटी के हैं। डिस्कस थ्रोअर में कृष्णा पूनिया व नौकायन में बजरंग ताखर से देश को पदक की उम्मीद है। इसी तरह हाल ही में स्पेन में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल हुए महावीर सिंह शेखावत व ओमप्रकाश चौधरी से भी निशानेबाजी में पदक की उम्मीद की जा रही है। सीकर जिले के पुरोहित का बास के सागरमल धायल भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के साथ बतौर कोच एशियाड में शामिल होंगे।
आगे की स्लाइड पर देखें कृष्णा पूनिया, बजरंग ताखर और अन्य खिलाड़ी और उनकी सफलताओं के बारे में