पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर। ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट तीन महीने बाद भी घोषित नहीं हुआ और आरटेट सहित कई परीक्षाओं की तिथि अभी तक तय नहीं हो पाई है। सरकार ने इनके लिए कमेटियां भी बनाई थी। बैठकों का दौर जारी है लेकिन कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को अभी तक नहीं दी है।
सरकार ने 60 दिन की कार्य योजना में इन दोनों भर्तियों को शामिल भी कर रखा है। आरटेट पहली बार 2011 में आयोजित की गई थी। गलत प्रश्नों को लेकर परीक्षा विवादों में घिर गई है। साल 2012 की एग्जाम भी विवादों में फंस गई। आरटेट के विवादों के बीच ही राज्य सरकार ने 2012 में 40 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती कराई। जिसके मामले अभी तक हाईकोर्ट में चल रहे हैं। पिछले साल 20 हजार पदों के लिए हुई ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट भी अभी तक घोषित नहीं किया जा सका है। पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने जानकारी दी कि कोर्ट में अभी फैसला नहीं हुआ है। जल्द ही रिजल्ट जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आरटेट में यह है विवाद के कारण
:एनसीटीई की गाइडलाइन की बजाय अंकों में छूट दी। हाईकोर्ट से होते हुए मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया, अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
:प्रश्न एवं उत्तर गलत होने से मामला कोर्ट में पहुंचा और रिजल्ट रिवाइज्ड करना पड़ा। नौकरी लगने वाले युवाओं को बाहर करने के आदेश हो गए। मामला अभी भी कोर्ट में अटका हुआ है।
:आरटेट के 20 प्रतिशत नंबर थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती की मेरिट में जोड़ दिए जो गलत साबित रहे। युवा इस पर आपत्ति जता रहे हैं।
ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में यह है विवाद
:आरपीएससी से भर्ती लेकर जिला परिषदों को सौंपना। अब युवा आरपीएससी या समकक्ष एजेंसी से भर्ती चाहते हैं।
:पेपर में ढेरों गलतियां और जिला स्तर पर मेरिट बनाने की वजह से युवा नाराज हुए।
:परीक्षा के प्रश्न पत्र नहीं देना, आंसर की जारी नहीं करना। गड़बडिय़ों का परीक्षण किए बिना अभ्यर्थियों को नियुक्तियां देना।
अभ्यर्थियों के सरकार से सवाल
:15 लाख नौकरी देने का वादा किया है? आरटेट और ग्रेड थर्ड पर ही अभी फैसला नहीं हो पाया। तो बाकियों का क्या होगा।
:चुनाव से पहले आरटेट खत्म करने और आरपीएससी से ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती कराने की घोषणा की गई। लेकिन अब सरकार चुप क्यों?
:सरकार ने जो कमेटियां बनाई गई है, उनका अभी तक कोई नतीजा नहीं है। आखिर कब तक रिजल्ट जारी होंगे और भर्तियां होगी?
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.